उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थ नगर – सती चरित्र, ध्रुव चरित्र व कपिल अवतार के प्रसंगों की सुनाई कथा

बिस्कोहर। स्थानीय नगर के वार्ड नंबर 12 परशुराम नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के तीसरे दिन शनिवार रात कथावाचक शशि भूषण महाराज ने सती चरित्र, ध्रुव चरित्र व कपिल अवतार के प्रसंगों का वर्णन किया। बताया कि भगवान विष्णु ने कपिल मुनि के रूप में पांचवा अवतार लिया। इनके पिता का नाम महर्षि कर्दम व माता का नाम देवहूति था। शरशय्या पर पड़े हुए भीष्म पितामह के शरीर त्याग के समय वेद व्यास आदि ऋषियों के साथ भगवान कपिल मुनि भी वहां उपस्थित थे। भगवान कपिल मुनि सांख्य दर्शन के प्रवर्तक हैं।

इस दौरान आनंद मिश्र, कमलेश प्रसाद गुप्ता, करुणेश गुप्ता, अतुल, रामफेर कौशल, सुरेश, चंद्र प्रकाश, अचलेश्वर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!