Site icon Bhoomika Bharat News

ब्रह्मानंद महाविद्यालय द्वारा ग्राम कुर्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम व द्वितीय इकाइयो का 7 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित 

ब्रह्मानंद महाविद्यालय द्वारा ग्राम कुर्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम व द्वितीय इकाइयो का 7 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित

 

हमीरपुर जनपद की राठ कस्बा स्थित ब्रह्मानन्द महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम और द्वितीय इकाइयों का 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कुर्रा गांव में आयोजित किया गया। ग्राम कुर्रा में स्वामी ब्रह्मानंद और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। तत्पश्चात सवयंसेवक और स्वयंसेविकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। डा. कमलेश राम ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वयंसेवकों/स्वयंसेविकाओं का मानसिक एवं सामाजिक विकास होता है एवं राष्ट्र के प्रति अपनी सेवा भक्ति दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। साथ ही मानवीय गुणों का विकास होता है। और निर्धारित कार्यक्रम शीर्षक “मतदाता जागरूकता” पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे डा. एस.जी. राजपूत ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने मतदान के प्रति मूल अधिकार का इस्तेमाल, साथ साथ अपने देश के ईमानदार उम्मीदवार को वोट देकर उसे बिजयी बनाना चाहिए, जिससे देश का विकास हो सके और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके। स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं द्वारा मतदान जागरूकता पर एक लघु-नाटिका का प्रस्तुतीकरण भी किया गया, जिसमें यह दिखाने का प्रयास किया गया था कि मतदान के लिए किसी के लोभ, लालच, बहकावे में न आयें और अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए जाति, धर्म, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर मतदान के दिन सबसे पहले मतदान स्थल पर जाकर मतदान अवश्य करें।

Exit mobile version