Uncategorized

अंबेडकरनगर, घर में तोड़फोड़ छीनईती करने पर 12 लोग पर केस दर्ज

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

कटेहरी

(अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के महमदपुर धामापट्टी गांव में मां व उसकी बेटियों की पिटाई कर सोने की चेन छीन छीनने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।मामला बीते 15 मार्च का है। पुलिस घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही जांच पड़ताल कर रही है।

महदमदपुर धामापट्टी निवासी आकांक्षा सिंह ने बताया कि 15 मार्च को अपनी बहन नीशू, नीतू, ज्योति के अलावा मां के साथ मौजूद थी। इसी बीच गोसाईगंज निवासी हनुमान प्रसाद सोनी, शशांक सोनी, राजेश सोनी, आकाश सोनकर व भोलू के अलावा सात अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। डर के कारण उन लोगों ने दरवाजा बंद कर लिया। इस पर विपक्षी घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी। इससे वह लोग घायल हो गईं।

हमलावरों ने उसकी मां के गले में मौजूद सोने की चेन भी छीन ली। मोबाइल भी पटक कर तोड़ दिया। हमलावरों ने उसकी बहन को दांत से कई जगह काटकर कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने आकांक्षा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!