Site icon Bhoomika Bharat News

​यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

जानकारी के मुताबिक, नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने रविवार की सुबह एल्विश को गिरफ्तार किया है। नोएडा के सर्फाबाद गांव के एक फार्म हाउस से थाना-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एल्विश का मेडिकल कराकर उसे गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे कोर्ट ने लुकसर जेल भेज दिया है।

 

रेव पार्टियों में जहर सप्लाई मामले में नोएडा के थाना-20 पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। डीसीपी नोएडा विद्या सागर से इस मामले में एनबीटी ऑनलाइन की टीम ने जानकारी लेने के लिए उनसे कई बार संपर्क करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नही हो पाया। उन्होंने फोन उठाकर जवाब देना उचित नहीं समझा, हर बार उन्होंने फोन उठाकर काट दिया।

 

बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्‍था पीपल फॉर एनिमल में काम करने वाले सौरभ गुप्ता ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे ओर से किया गया नोएडा स्नेक वेनम केस पूरी तरह सत्य और सबूतों पर आधारित था। जो आज पूरी तरह सच साबित हो गया है।

Exit mobile version