Site icon Bhoomika Bharat News

आदिवासी युवक से बर्बरता करने पर खदान संचालक पर कार्रवाई करने जनपद सदस्य ने सांसद, विधायक, तहसीलदार और थाना प्रभारी को को लिखा पत्र*  

बड़वारा न्यूज़

*आदिवासी युवक से बर्बरता करने पर खदान संचालक पर कार्रवाई करने जनपद सदस्य ने सांसद को लिखा पत्र*

बड़वारा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगवां नम्बर 02 के सह ग्राम जमुनिया में आर के अग्रवाल डोलोमाइट खदान के मैनेजर रोहित अग्रवाल द्वारा खदान हेल्पर अभिसेक सिंह गोंड़ पिता बारे सिंह गोंड़ निवासी ग्राम जमुनिया के ऊपर चोरी का आरोप लगाते हुए कमरे में बंद कर बंधक बनाकर नग्न कर बेल्ट एवम लात जूते से मारपीट की गई

जिसकी शिकायत पीड़ित अभिषेक सिंह के द्वारा बड़वारा थाना में कई गई जिसकी शिकायत संख्या 0128 दिनांक 12,03,2024 को बड़वारा थाना में दर्ज की गई किन्तु पुलिस के द्वारा खदान संचालक के ऊपर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नही की गई जिससे खदान संचालक के हौसले बुलंद हैं तथा खदान सञ्चालक व उनके लोगों के द्वारा शिकायत कर्ता पीड़ित अभिषेक सिंह व उसके परिजनों को मारने की धमकी दी जा रही है। जनपद सदस्य विनय नागवंशी ने तत्सम्बन्ध में सूबे के मुखिया डॉ मोहन यादव, सांसद हिमान्द्री सिंह, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, बड़वारा तहसीलदार,बड़वारा थाना प्रभारी को पत्र लिख कर अवगत करवाया है कि आर के अग्रवाल डोलोमाइट खदान के मैनेजर रोहित अग्रवाल के द्वारा जमुनिया ग्राम की सड़क से ओवर लोड ट्रकों को निकाला जाता है जिससे ग्राम में रहने वाले व आने जाने वाले लोगों को हर पल जीवन का खतरा बना रहता है ग्राम के लोगों के द्वारा ट्रकों को निकालने से मना करने पर खदान के मैनेजर व उनके आदमियों द्वार ग्राम के लोगों से बदसलूकी की जाती है।

जनपद सदस्य विनय नागवंशी ने मुख्य मंत्री,सांसद, बड़वारा विधायक व तहसीलदार से पत्राचार करते हुए मांग की है कि आदिवासी युवक अभिषेक सिंह को दबंगई पूर्वक नग्न कर डीजल चोरी का झूठा आरोप लगाकर बलपूर्वक मारपीट की गई है जिससे पीड़ित युवक व आदिवासी समुदाय आहत है व अपने आपको असहाय महसूस कर रहे हैं अतः जनपद सदस्य ने आर के अग्रवाल डोलोमाइट खदान के मैनेजर रोहित अग्रवाल के ऊपर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की कारवाई करने व पीड़ित अभिषेक सिंह को न्याय दिलवाए जाने की मांग की है।

Exit mobile version